रिपोर्ट - बृजघाट/अमरोहा से घनश्याम शर्मा।
कुछ ही दिनों में आने वाली ईद के लिए बाबर और उसके परिवार ने ना जाने कितने सपने देखे होंगे, कितनी उम्मीदें बनाई होंगी पर आज बाबर की सारी खुशियों, सारी उम्मीदों को उस समय ग्रहण लग गया जब गांव मोहम्मदाबाद गया उसका बेटा वापस घर न लौट सका।
बाबर का बेटा मुजम्मिल अपने ननिहाल मोहम्मदाबाद आया हुआ था। आज सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ खेतों पर घूमने के लिए निकला था। दोस्तों का अचानक ही गंगा में नहाने का मन बना और तीनों नहाने के लिए पहुंच गए। यहां पाठकों को यह बताना उचित होगा कि पिछले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर अचानक ही बढा है।इस बारे में न्यूज़ इंडिया 17 ने पहले भी लिखा था। मुजम्मिल की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। गंगा के तेज बहाव का अंदाज़ा ना लगा सके और नहाने लगे। यही गलती मुजम्मिल को भारी पड़ी और वह डूब गया। मुजम्मिल के डूब जाने के बाद उसके दोस्तों को गलती का एहसास हुआ। दोनों तुरंत ही गांव पहुंचे और मुजम्मिल के डूब जाने की सूचना दी खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और गांववासी तुरंत गंगा के बंदे की ओर दौड़ पड़े।
ग्राम प्रधान सहित बड़ी भीड़ मौके पर पहुंच गई और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मुजम्मिल का शव मिल सका। मुजम्मिल के साथ नहाने गए दोनों दोस्तों के नाम जाहिद एवं मुन्ने पुत्र आले आजम है उन्होंने मुजम्मिल को डूबता देख उसे बचाने का प्रयास भी किया तथा काफी हाथ पांव मारे परंतु असफल रहे। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार के अनुसार मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।