रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता मोहित शर्मा।
नहटौर के ग्राम शादीपुर में एक 9 वर्षीय मासूम बालिका को बहलाफुसला कर गन्ने के खेत मे ले जा कर गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बालिका के शोर मचाने पर आस पास में मौजूद अन्य बच्चों के पहुँचने पर युवक नग्न अवस्था मे मासूम बच्ची को छोड़ भागा। पुलिस को घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने चार दिन बाद आज मामला दर्ज किया।
मालूम हो कि चार दिन पूर्व ग्राम शादीपुर निवासी 9 वर्षीय बालिका अपने छोटे छोटे भाई बहनों के साथ अपने जंगल मे थी। गांव का ही एक युवक वहाँ पर पहुँच गया और मासूम को टॉफी देने के बहाने घने खेत मे ले गया। जहां पर उसने मासूम के कपड़े उतार दिये, जब बालिका ने शोर मचाया खेत पर मौजूद अन्य बच्चे मौके पर पहुँच गये। बच्चों को आता देख युवक मासूम को नग्न अवस्था मे छोड़ भागा। जिसके बाद बालिका ने घर जाकर अपने परिजनों से बताया। जिस पर घर वाले थाने पहुँचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी किन्तु पुलिस मामले को दबाती रही। आज फिर पीड़ित परिवार गांव के अन्य लोगो के साथ थाने पहुँचा जिसके बाद आज पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
