रायबरेली - दबंगों ने किया सोती हुई युवती को जलाने का प्रयास, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 12, 2018

रायबरेली - दबंगों ने किया सोती हुई युवती को जलाने का प्रयास, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट - रायबरेली/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी मनीष भारद्वाज।

सलोन ग्रामसभा विसैया में एक परिवार में रात के समय अचानक चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया, जब घर के बाहर आकर देखा की खाट पर सो रही किशोरी को कुछ लोगों ने उसे चारपाई से हाथ पैर बांधकर उसे मच्छरदानी के अन्दर मिट्टी का तेल डाल कर फूंकने का प्रयास कर रहे थे। परिवार के लोग घर के बाहर निकल कर जैसे ही आये देखा चारपाई में आग लग चुकी थी । परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ पैर बंधे होने के कारण किशोरी काफी झुलस चुकी थी। हमलावर परिवार के जागने पर वहां भाग चुके थे। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, आरोपी लोग किशोरी के भाई को मारने आए थे लेकिन अंधेरा होने से वह समझ नहीं पाए और किशोरी को ही फूंकने का प्रयास किया।

सलोन, विषैया गांव के रहने वाले रामधनी शुक्ला ने अपनी झुलसी हुई पौत्री सुष्मिता 16 वर्षीय को पुलिस के पास शिकायत के लिये पहुंचे थे। रामधनी ने बताया कि सुबह के वक्त पड़ोसियों से घूरे को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इस विवाद के कारण उनके साथ पौत्र सुलभ शुक्ला भी था। इसी बात को लेकर आरोपी मेरे परिवार पर रंजिश बना रखी थी। पड़ोस के लोगों ने रात के समय जब बिजली गुल हुई थी , परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। अमूमन जिस चारपाई पर पौत्र सुलभ सोता था, उस चारपाई पर पौत्री सुष्मिता सो रही थी। रामधनी ने बताया कि रात में बिजली आ जाने से घर के बाकी लोग अंदर सोने चले गये, लेकिन सुष्मिता वहीं चारपाई पर सोती रही । इसी बीच आए हमलावरों ने सुलभ को समझकर सुष्मिता के हाथ चारपाई से बांध दिया और उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने के बाद जब सुष्मिता का शरीर पर आग पहुंची तो वह चीखने-चिल्लाने लगी । इसपर घर के अन्दर सो रहे परिवारजनों की आंख खुल गयी, और घर के बाहर भागे और किशोरी को चारपाई से हटाने की कोशिश की लेकिन हाथ बंधे होने के कारण वह काफी झुलस गई थी। रामधनी ने पड़ौस में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा,सिद्धार्थ शर्मा, शिवम शर्मा, एवं प्रेमप्रकाश शर्मा बताए जा रहे है।

कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद गिरफ्तार किया जायेगा।