नूरपुर - विवाहिता को घर से अगवा कर गैंगरेप, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 12, 2018

नूरपुर - विवाहिता को घर से अगवा कर गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से संवाददाता - नितिन मोहन शर्मा।

थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। मामला दो अलग-अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के ससुर द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात उसकी पुत्रवधु घर में नीचे के कमरे में सो रही थी, जबकि घर के बाकी लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव कुंडा निवासी आबिद पुत्र जाकिर हुसैन एवं रिजवान पुत्र इस्लाम बाईक से उसके घर आए तथा उसकी पुत्रवधु का मुंह बंद कर अपहरण करते हुए घर से ले गए तथा जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में कुछ लोगों ने उसे अपहरण कर ले जाते हुए देखा परिजनों और ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया।  परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी आबिद को मौके से रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी रिजवान मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पकड़े गए आरोपी के साथ मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी पकड़ा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।