नूरपुर - शिव सेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मोत्सव, वितरित किया शरबत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 13, 2018

नूरपुर - शिव सेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मोत्सव, वितरित किया शरबत


रिपोर्ट - नूरपुर/बिजनौर से सॅवाददाता नितिन मोहन शर्मा।

आज 13 जून 2018 को बिजनौर जिले के नूरपुर मे युवा सेना (शिव सेना) कार्यकर्ताओं ने हिन्दू हदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी के पौत्र युवा हदय सम्राट आदित्य ठाकरे का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम ने मनाया। इस मौके पर स्योहारा रोड स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। नूरपुर नगर इकाई के तत्वाधान मे इस अवसर पर मुरादाबाद चौराहे पर शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख/मुरादाबाद मन्डल प्रभारी पन्डित नरेश शर्मा जी ने उपस्थित सभी शिव सैनिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज माननीय आदित्य ठाकरे जी के 28 वे जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प ले कि हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु शिव सेना की नीतियों को प्रत्येक हिन्दू के घर तक पहुचॉयेगे। इसी क्रम को आगे बढाते हुए जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि नूरपुर नगर प्रमुख राहुल उपाध्याय व समस्त नगर इकाई वाकई बधाई के पात्र है जिन्होनें कम समय मे शिव सेना की नीतियो को नूरपुर मे घर - घर पहुॅचाने का कार्य किया है। 

कार्यक्रम मे आई0टी0 सेल पश्चिम प्रभारी रितुल शर्मा, जिला महासचिव रानू ठाकुर, शंकर वर्मा, राहुल उपाध्याय, पंकज आयुष वर्मा, अंतरिक्ष कौशिक, दिनेश सैनी, मोहित वर्मा, दीपक यादव, ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र शर्मा, हिमान्शु कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, गुण प्रकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।