रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से आशुतोष गौड़।
हयातनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। ईद मिलकर लौट रहे एक ग्रामीण को दूसरे पक्ष ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर मैदान में आ गए। दोनों तरफ से आधा घटे तक लाठी-डंडे चलते रहे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में समय से उपचार न मिलने पर एक पक्ष ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर एसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
गाव रसूलपुर धतरा निवासी शमशुद्दीन और आकिल के परिवार में छेड़खानी को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार को आकिल (45) पुत्र छिद्दा गाव में ईद मिलकर घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में शमशुद्दीन के पक्ष के लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे से मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मैदान में आ गए और गाव में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों तरफ से आधा घटे तक संघर्ष होता रहा। संघर्ष में आकिल की मौत हो गई, जबकि यूसुफ, अनवार पत्नी अफरोज व मुनाजिर पुत्र अनवार और दूसरे पक्ष से शमशुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन, इसका बेटा जरीफ, सुभान और पत्नी रहीसन घायल हो गई।