रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी- सत्यवीर यादव.
ईदगाह पर नमाज शुरू होने से पहले कुत्ता घुसने से अफरा तफरी मच गई। कुत्ते को देखकर लोग दहशत में आ गए। नमाजी उठ खड़े हुए। स्थिति देख कुछ देर अफसरों के हलक सूख गए। अफसर भी दौड़े। दो दरोगा व सिपाही कुत्ते की ओर लपके तो कुत्ते ने हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया। कुत्ते को नमाज अदा होने तक एक ट्री गार्ड में बंद करके रखा गया।
ईदगाह के बाहर नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले कुत्ता अचानक घुस आया। कुत्ता पलक झपकते ही आ गया। सामने की बिल्डिंग पर डीएम एसएसपी मौजूद थे। कुछ अफसर नीचे और पुलिस बल। कुत्ते को देखकर नमाज को बैठे तमाम लोग उठ खड़े हुए कुत्तों की दहशत वैसे भी मुरादाबाद में ज्यादा है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ भी तुरंत आगे बढ़े। इस बीच सिपाही अरविंद ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की तो काट लिया। रोडवेज चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह और असालतपुरा में तैनात दरोगा मुमताज भी कुत्ते को दबोचने को बढ़े तो कुत्ते ने हमला कर दिया। दोनों दरोगा समेत तीन लोगों को काटा। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने कुत्ते को पकड़ कर ईदगाह के बाहर बने एक ट्री गार्ड में डाल दिया। उस पर एक टीन की चादर रख दी और दरोगा उसी पर खड़े हो गए। नमाज होने तक कुत्ते को उसी ट्री गार्ड में बंद रखा गया। कुछ देर कुत्ते ने ऐसी हलचल मचाई कि अफसर भी सन्न रह गए। शुक्र मनाइये किसी नमाजी को कुत्ते ने नहीं काटा वर्ना स्थिति खराब हो जाती।

