अमरोहा - निकाह के 13 घंटे बाद ही रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 19, 2018

अमरोहा - निकाह के 13 घंटे बाद ही रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रिपोर्ट - धनौरा मंडी/अमरोहा से जिला प्रभारी शुभम शर्मा।

थाना मंडी धनौरा में तहसील के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान हुई तो चौकानेवाले मामला उजागर हुआ। जिस युवक का शव ट्रैक पर पड़ा था, उसका 13 घंटे पहले ही निकाह हुआ था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल लिये और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक रिफाकत 22 वर्ष पुत्र शौकीन अहमद थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर चौधरियान का रहने वाला था। युवक का थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईद पर मृतक युवती से मिलने उसके गांव गया था। दोनों को संदिग्ध रूप से घूमता देख ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पकड़ कर थाने ले आई थी। मामला एक ही बिरादरी का होने के कारण रविवार को पंचायत के बाद निकाह करा दिया गया था। बताया जाता कि दुल्हे का भाई निकाह को लेकर विरोध में था। रात को भी निकाह को लेकर घर मे विवाद हुआ था। सोमवार को सुबह कमालपुर काजी रेलवे फाटक से चंद कदम दूर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेटमैन के मुताबिक युवक की मौत देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर हुई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति साफ होगी। खून से सने पत्थर को फोरेंसिक जानने के लिए लैब भेजा गया है।