रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से सॅवाददाता परवेज दानिश।
आज शाम लगभग साढे 4 बजे नहटौर नूरपुर मार्ग पर नूरपुर की ओर से आ रही बोलेरो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 12 वी 8718 है अचानक अनियन्त्रित हो सड़क से उतर गयी और किनारे पर स्थित दुकान मे जा घुसी। इस हादसे मे दुकानदार घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार शाम के समय दुकानदार बालेश उर्फ भालू आयु लगभग 35 वर्ष पुत्र कल्याण अपनी दुकान पर मौजूद था तथा रोजमर्रा की भॉति कार्य कर रहा था। नूरपुर की ओर से आ रही बोलेरो कार सड़क किनारे स्थित उसकी कच्ची दुकान मे जा घुसी। बोलेरो बालेश की दुकान मे टकराने से काफी पहले ही सड़क से उतर गयी थी तथा रास्ते मे पड़े रेत के ढेर आदि को भी पार कर गयी थी। आशंका जतायी जा रही है कि बोलेरो चालक या तो नींद मे था या शराब के नशे मे। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक व बोलेरो मे मौजूद अन्य लोग गाड़ी को छोड़ फरार हो गये।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची डायल 100 की गाड़ी एवं पुलिसकर्मियो ने बोलेरो कार जिसे चालक एवं अन्य मौके पर फरार हो गये थे कब्जे मे ले ली है। घायल बालेश को पहले एक निजी चिकित्सक के यहॉ भेजा गया जहॉ से उसे सीएचसी भेज दिया गया। घायल के दाहिने पैर के घुटने मे चोट आयी है जिस पर प्लास्टर चढाया गया है।
बालेश के घायल होने के बाद उसके बुजुर्ग माता पिता व अन्य परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक बोलेरो के चालक अथवा मालिक का पता नही लग सका है।


