बिजनौर - समय से पहले शराब की दुकान खोलने पर की पुलिस ने कार्रवाई, सेल्समैनों को किया दुकान में बंद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 04, 2018

बिजनौर - समय से पहले शराब की दुकान खोलने पर की पुलिस ने कार्रवाई, सेल्समैनों को किया दुकान में बंद

रिपोर्ट - बिजनौर/उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी विभोर कौशिक।

page visitor counter
 counter
शराब के ठेकेदार शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दोपहर बारह बजे से पूर्व दुकान खोलकर शराब बेची जा रही है लेकिन पुलिस ने भी जैसे को तैसा फल देने की ठान ली है।

दरअसल, रोडवेज बस स्टैंड के पास जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय व बूढ़े बाबा मंदिर के पास देशी शराब की दुकान है। शनिवार सुबह दस बजे से दुकान पर शराब बिकनी शुरू हो गई। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान पर ताला खुला होने के चलते पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और सेल्समैन को अंदर ही बंद करते हुए बाहर से ताला लगा दिया। सबक सिखाते हुए करीब बारह बजे पुलिसकर्मियों ने शराब की दुकान का ताला खोला। सेल्समैन को सख्त हिदायत दी। इस दौरान काफी देर तक गहमा-गहमी रही। आमतौर पर शराब की दुकान समय से पूर्व खुल रही है। इस आड़ में ओवर रेट शराब बेची जा रही है। पुलिस के इस कदम से कानून तोड़ने वालों की पतली जरूर हो सकती है।