रिपोर्ट - नहटौर/बिजनौर से संवाददाता मोहित शर्मा।

counter
नूरपुर मार्ग पर डीजल तेल चोरी करने के मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर ने देर रात में थाने पहुचकर पकड़े गए परिचालक से पूछताछ की तथा पकड़े गए तेल के नमूने लिए।उन्होंने आधा दर्जन लोगो की विरुद्ध मामला दर्ज कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे हल्का दरोगा राजीव तोमर व अजित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नहटौर नूरपुर मार्ग पर बालापुर पैट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर छापामार कार्रवाई की थी।डीजल चोरी गैंग के लोग मारूति कार में छोटे ड्रम व कंट्री रखकर रखकर सड़क किनारे चलते फिरते टैंकरों से डीजल चोरी कर रहें थे।पुलिस को देखकर डीजल चोरी करने वाले करीब आधा दर्जन लोग मौके से जंगल की ओर फरार हो गए थे।पुलिस ने जंगलों में उसकी तलाश की थी।।पुलिस ने डीजल से भरा एक टैंकर एक मारूति कार सहित तेल चोरी करने वाले उपकरण बरामद कर लिए थे।पुलिस ने परिचालक गांव गिलाड़ा निवासी मोहित कुमार को पकड़ लिया था जब कि टैंकर चालक फरार हो गया था।पुलिस के मुताबिक वह टैंकर में डीजल नजीबाबाद से भरकर अमरोहा रोडवेज के पंप पर जा रहें थे।इस मामले देर रात में सप्लाई इंस्पेकर नीरज वर्मा व क्षेत्रपाल सिंह थाने पंहुचे और उन्होंने परिचालक मोहित से पूछताछ की।जिसके बाद उन्होंने तेल चोर गैंग का सरगना सिराजु व उसके साथी बंटी,अवनीश,इकरार,सोनू व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पिछले कुछ समय से नहटौर क्षेत्र में हो रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए कोतवाल अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल अब पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुका है एवं ऐसे गिरोहो का भंडाफोड़ कर रहा है जो काफी समय से क्षेत्र में आपराधिक वारदातों में सक्रिय रहे हैं।