नगीना - चुनावी जनसभा आयोजित करने पर बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 23, 2022

नगीना - चुनावी जनसभा आयोजित करने पर बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


जनपद बिजनौर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व  महामारी एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मामला विधान सभा क्षेत्र नगीना के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय कुमार की ओर से नगीना थाने में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि नगीना विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर बृजपाल सिंह व उनके साथियों ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए 22 जनवरी की रात को 10-30 बजे मोहल्ला मनीहारी सराय में चुनावी जनसभा आयोजित की थी। इस जनसभा को आयोजित कर उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने के साथ ही कोविड 19 के संक्रमण की लेकर जारी महामारी एक्ट का भी उल्लंघन किया गया है। 


पुलिस ने एसआई की रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी व उनके एक अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या