गजरौला - टीईटी परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी को प्रसव पीड़ा होने पर मचा हड़कंप, दिया बेटी को जन्म - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 23, 2022

गजरौला - टीईटी परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी को प्रसव पीड़ा होने पर मचा हड़कंप, दिया बेटी को जन्म


आज रविवार को जिला अमरोहा के गजरौला में रमाबाई डिग्री कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा देते समय एक गर्भवती अभ्यार्थी को अचानक से प्रसव पीड़ा हो गई। आनन-फानन में महिला अभ्यार्थी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्होंने बेटी को जन्म दिया। इससे परिजनों के चेहरे खिल उठे। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे गए।

प्राप्त जानकारी के जिला सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर बीटा निवासी कपिल कुमार अपनी गर्भवती पत्नी रेनू को लेकर गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आए थे। पहली पाली की परीक्षा देने के बाद उनकी पत्नी रेनू दूसरी पाली के परीक्षा दे रही थी इसी दौरान परीक्षा छूटने से 20 मिनट पहले ही अचानक से रेनू को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। परीक्षा केंद्र में रेनू ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी तो हलचल मच गई। आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस को परीक्षा केंद्र पर बुलाया और फिर पास के ही सरकारी अस्पताल में गर्भवती अभ्यर्थी को भर्ती करवा दिया। यहां पर गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया। सकुशल बेटी को जन्म देने के बाद स्वजन के चेहरे खिल गए। बेटी के पिता कपिल ने अस्पताल स्टाफ को मिठाई भी खिलाई। 


मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह से महिला के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यार्थी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों स्वस्थ हैं।

web counter
अभी तक पाठक संख्या