प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार की देर रात नगर के मालती नगर कॉलोनी का निवासी आदित्य आयु 30 वर्ष बाइक से जा रहा था। जब वह मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित मित्तल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे बाइक सहित जा घुसा। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रक के नीचे से निकाला। युवक को ट्रक से निकालने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। हालांकि युवक के पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |
