मुरादाबाद के टीडीआई सिटी अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 24, 2022

मुरादाबाद के टीडीआई सिटी अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

newsindia17

आज सोमवार की सुबह मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित टीडीआई सिटी अपार्टमेंट में अचानक एक मकान में आग लग गई। अपार्टमेंट के छठे तल पर स्थित एक घर में शार्ट सर्किट होने पर लगी आग से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी होने पर अपार्टमेंट में अफरा तफरी मच गई। अपार्टमेंट के लोगों ने तत्काल दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से बेड रूम में रखा सामान जल गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह रामगंगा विहार पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बने टीडीआई सिटी अपार्टमेंट के एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की यह घटना अपार्टमेंट में छठे तल पर हाउस नंबर 106 में रहने वाले आशीष गुप्ता के बेड रूम में शार्ट सर्किट के कारण हुई। आग भड़कने पर परिजनों ने शोर मचा कर आसपास के रहने वालों को सूचना दी। जिस पर उनमें से कुछ ने दमकल को सूचना दी। आग अपार्टमेंट लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट के छठे तल पर एक घर में शार्टसर्किट से आग लग गई थी जिस पर उनकी टीम ने समय रहते काबू कर लिया। आग से बेड रूम का काफी सामान जल गया लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

web counter
अभी तक पाठक संख्या