बीती देर रात धामपुर नूरपुर रोड पर नींदडू के पास पेट्रोल पंप के समीप गन्ने से भरी ट्राली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे उसमें सवार सरकारी स्कूल के शिक्षक की दर्दनाक मौत हो जबकि उनके साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को सीएचसी धामपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा साथी संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक नहटौर के विद्यालय तुराबनगर में कार्यरत शिक्षक धीरेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह आयु 50 कार में सवार होकर धामपुर से अपने घर पाडली मांडू जा रहे थे लगभग रात्रि 9:00 बजे गन्ने से भरी ट्राली में कार जा घुसी जिसमें कार में सवार धीरेंद्र कुमार की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति ब्लॉक नहटौर के कंपोजिट स्कूल जमालपुर मीमला में कार्यरत संजय कुमार पुत्र मेघराज सिंह आयु 45 वर्ष निवासी ग्राम पैजनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बहुत ही करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उनका रो रो कर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि गन्ने की ट्राली में रिफ्लेक्टर लगा न होने के कारण हादसे हो रहे हैं। पुलिस के द्वारा ट्रेक्टर ट्राली चालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।
सूचना पाकर नींदडू चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, सिपाही नदीम सिद्दीकी, लोकेंद्र यादव व कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएससी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
| अभी तक पाठक संख्या |