आज नगर आगमन पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी व भाजपा अलसँख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहारनपुर का नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर के हल्दौर चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, नहटौर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहारनपुर हैदर अली का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के गत वर्षों के शासनकाल में अपराध को नियंत्रित कर प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले जगह जगह पर दंगे भड़कते थे और शासन व्यवस्था उन्हें क़ाबू करने में पूरी तरह नाकाम थी परंतु भाजपा की सरकार आते दंगाई जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे है अथवा अपना रास्ता बदल चुके है। उन्होंने नगर कार्यकर्ताओ से आगामी विधान सभा चुनाव हेतु प्रचार में जुट जाने का आव्हान करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगराध्यक्ष शेख आलम, मंडल उपाध्यक्ष काजी उबैद, मंडल महामंत्री शरद जैन, ऋषभ जैन, आफताब टेंट, गुलशेर, शादाब अहमद शाद ,प्रशांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
अभी तक पाठक संख्या |