मतदान की तिथि नीचे आते आते विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को उनके समर्थक भी विभिन्न प्रकार से सम्मांनित कर समर्थन प्रकट कर रहे है।
इसी क्रम में नहटौर क्षेत्र के ग्राम रुखेडियो सलेमपुर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं श्री संत शिरोमणि रविदास समिति वर्षों से जुड़े हुए पदम सिंह ने अपनी टीम के साथ भाजपा से प्रत्याशी ओमकुमार को सिक्को से तौलकर सम्मान दिया व समर्थन प्रकट किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं श्री संत शिरोमणि रविदास समिति वर्षों से जुड़े हुए पदम सिंह ने वचन दिया की वे साथियो सहित सदैव उनके समर्थन में ही रहेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ सभी ग्रामवासी रहे मुख्य रूप से खुशीराम सिंह पुष्पेंद्र सिंह मनोज हिटलर , मनीराम , जयपाल, राजकुमार , महेंद्र , राजवीर आदि उपस्थित रहे।
|
अभी तक पाठक संख्या |