आज सोमवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिजनौर दौरे के रद्द होने के बाद उनकी ओर से विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। इस सम्बोधन को सुनने के लिए विधान सभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को सुनने हेतु नहटौर नगर के सभी भाजपा कार्यकर्त्ता बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में एकत्र हुए और वहां लगायी गयी एलसीडी के माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओ से भाजपा कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाते हुए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में देने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, वैभव गोयल, कमल राठी, अशोक चंद्रा, शरद जैन, नवीन अग्रवाल, तेजपाल सैनी, राकेश अग्रवाल, मंजेश्वर सैनी, श्रवण सैनी, धनंजय चौधरी, अंकुश अग्रवाल आदि सहित 200 से 250 समर्थक उपस्थित रहे।
|
अभी तक पाठक संख्या |