नहटौर - धामपुर मार्ग पर हुई ट्रक व बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, फ़रवरी 07, 2022

नहटौर - धामपुर मार्ग पर हुई ट्रक व बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत


आज सोमवार को नहटौर - धामपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी। सड़क पर बाइक चढ़ाते समय टायर फिसलने से एक युवक सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया । जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को जानकारी दी । पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया । 


जानकारी के अनुसार नहटौर के एजेंसी चौराहे के निकट मोहल्ला नोंधा में शुभम पुत्र मनोज उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नियामताबाद स्योहारा अपनी बुलेट बाइक को सड़क पर चढ़ा रहा था । सड़क के किनारे पर उसका टायर फिसल गया और पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया । जिससे मौके पर ही कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई । 


मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक देशराज पुत्र बलवीर निवासी रसूलपुर जाटान थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया । तथा शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । तथा म्रतक के परिजनों को सूचना दे दी गई ।


hit counter
अभी तक पाठक संख्या