धामपुर - प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा विधायक इंद्रदेव सिंह व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए जताया जीत का भरोसा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 12, 2022

धामपुर - प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा विधायक इंद्रदेव सिंह व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए जताया जीत का भरोसा

newsindia17

कल शुक्रवार की शाम आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम व पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर इंद्रदेव  सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में अठाहरवीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव कई मायनों में समाज, प्रदेश और देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले हैं इसलिए सभी नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए।


कल शुक्रवार की शाम कालागढ़ रोड स्थित नेताजी सुभाष मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर संयुक्त रुप से पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम ने कहा कि 2014 और 2017 में प्रदेश की तुलना करें तो आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है और विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव का विश्लेषण करने पर पता चलता है की इस चरण में भाजपा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा की दलित समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है आज दलित समाज के मान सम्मान के लिए भाजपा अनेक योजनाएं लेकर आई है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी, बिजनौर में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज, धामपुर में 100 बेड का अस्पताल देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगरों और ग्रामीण मोहल्लों में सड़क पर उतरकर कोरोनावायरस से पीड़ित नागरिकों की मदद की। उस समय सपा और बसपा का कोई भी नेता उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।


पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ने कहा की यह चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तरह राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की छवि को भी प्रभावित करेगा। पत्रकार वार्ता में हिंदुस्तान अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ दीप सौरभ सिंह पार्थ, विधानसभा प्रभारी मनोज सिवाच ,भाजपा नगर अध्यक्ष राघव शरण गोयल एसके देवरा आकाश जोशी भी मौजूद रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या