उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव संपन्न हो चुका है और मतगणना भी हो चुकी है मगर अभी भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्षी दल जहाँ इवीएम में छेड़खानी किये जाने आदि के आरोप लगा रहे है वही कुछ शरारती तत्वों ने जिला बिजनौर के नूरपुर में फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भाजपा ब्लॉक प्रमुख पर अन्य पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख ने इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नूरपुर व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई किये जाने की माँग की है।
नूरपुर भाजपा ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष नूरपुर को लिखे गए पत्र में कहा है कि फेसबुक पर प्रिया चौधरी के नाम से बनी एक आईडी द्वारा उनकी छवि ख़राब करने हेतु एक पोस्ट की गयी है। इस फेसबुक पोस्ट में ब्लॉक प्रमुख पर अन्य राजनैतिक दल का प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस सम्बन्ध में इस अन्य पोस्ट जसवेंद्र पांडेय, निवासी ग्राम राहु नंगली, थाना नूरपुर द्वारा भी की गयी है।
ब्लॉक प्रमुख ने शिकायती पत्र में इन आरोपों को निराधार व गलत बताते हुए जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की माँग की है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि कुछ शरारती तत्व जो उनकी छवि को धूमिल करना चाहते है इस प्रकार की हरकते कर रहे है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार व गलत है।
| अभी तक पाठक संख्या |