आज सोमवार को नगर में रंग एकादशी का ऐतिहासिक जुलूस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकला। इसी के साथ होली के 5 दिवसीय पर्व का प्रारम्भ हो गया। जुलूस में रंग गुलाल उड़ाते व मस्ती में झूमते हुरियारों व आकर्षक झांकियो ने सभी का मन मोह लिया और पूरा नगर होली के रंगो से सराबोर हो उठा। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
होली का त्यौहार उत्तर भारत के मुख्य त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को मस्ती का त्यौहार कहा जाता है और ये त्यौहार रंग एकादशी से शुरू होकर अगले 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान जगह जगह जमघट लगाए रंगो की बौछार के बीच होली के गीतों पर नाचते झूमते हुरियारों को देखा जा सकता है। नहटौर नगर में भी इस पर्व पर 3 जुलूस निकाले जाते है। इन 3 जुलूसो में से पहला जुलूस रंग एकादशी आज दोपहर निकाला गया। जुलूस में सबसे आगे घोड़े पर सवार एक युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। जुलूस में हुरियारे मस्ती में रंगो की बौछार के बीच ढोल की थाप पर नाचते हुए चल रहे थे तो वही दूसरी ओर हुरियारों ने घरो की छतो से जुलूस को देखने वालो सहित मकानों को भी रंगो की बरसात से रंग दिया। जुलूस में शामिल रासलीला करते राधा कृष्ण व तांडव करते शिवजी के साथ ही माँ काली की झांकी विशेष आकर्षण रही। जुलूस पंचायती मंदिर से प्रारम्भ होकर अपने निर्धारित मार्ग, मौहल्ला तीरग्रान, मौहल्ला धर्मशाला, मौहल्ला चौधरियान व मुख्य बाजार से निकलता हुआ सब्जी मंडी पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस में मुख्य रूप से आदर्श होली हवन कमेटी के अध्यक्ष विचित्र अग्रवाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष कपिल शर्मा, प्रशांत वर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, ऋषभ जैन, शरद जैन, पारस जैन, आशुतोष कौशिक, सुनील चौधरी, शगुन वर्मा, पंकज जैन, न्यूज़ इंडिया 17 के मुख्य सम्पादक, संजय कुमार शर्मा, विपिन वर्मा, नगर पालिका सभासद जॉनी जोशी व नगर के गणमान्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा। जुलूस के आगे प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार अपने अधीनस्थों के साथ चल रहे थे। इसी के साथ निरीक्षक अपराध मुकेश चंद्र , उपनिरीक्षक क़स्बा प्रभारी बबलू सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार आदि भी जुलूस में मौजूद रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |