रामपुर - तेज रफ़्तार ट्रक की टककर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 20, 2022

रामपुर - तेज रफ़्तार ट्रक की टककर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व इनसेट में मृतक सिपाही की फाइल फोटो 
उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज रविवार की शाम ड्यूटी से वापस आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अमरोहा के थाना क्षेत्र गजरौला के अंतर्गत गाँव सहवासपुर के निवासी बलवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती यातायात पुलिस में थी। यातायात प्रभारी सुमित कुमार  बताया कि आज रविवार को उनकी ड्यूटी धमोरा बाजार में थी। उनके साथ सोमदत्त शर्मा को भी तैनात किया गया था। शाम करीब 4 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद बलवीर बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे।  बलवीर सिंह ने रामपुर के शहजाद नगर में किराये पर कमरा लिया हुआ था। वह अपने कमरे पर जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर धमोरा कट के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बलवीर की बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बलवीर की मौत हो गयी। 


मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। बलवीर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर बलवीर के परिवार में कोहराम मचा है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या