धामपुर थाना क्षेत्र के गाँव से लापता हुई युवती का शव आज रविवार को स्योहारा - बुढनपुर स्थित नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर मिलक से करीब 6 दिन पूर्व एक युवती अचानक लापता हो गयी थी। इस सम्बन्ध में युवती की माँ सोनी देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में थाना क्षेत्र के गाँव दित्तनपुर निवासी लवली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सोनी देवी द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया था कि वह अपनी बेटी काजल को घर पर छोड़कर जंगल गयी थी इसी दौरान उसकी बेटी लापता हो गयी थी। बाद में पता लगा था कि काजल को लवली के साथ देखा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लवली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लवली ईरिक्शा बनाने का काम करता है तथा तब ही से फरार बताया जा रहा है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस काजल की तलाश में जुटी थी। आज रविवार को स्योहारा ब्लॉक के बुढनपुर अंतर्गत खो नहर में तैरता मिला। प्रभारी निरीक्षक धामपुर माधो सिंह ने बताया कि काजल का शव नहर से बरामद हो गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |