आजम खान दसवीं बार विधायक बनने के बाद बुरे फंसे, दे सकते हैं इस्तीफा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 15, 2022

आजम खान दसवीं बार विधायक बनने के बाद बुरे फंसे, दे सकते हैं इस्तीफा

आजकल आजम खान के सांसद पद छोड़ने के चर्चे जोरों शोरों से चल रहे हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह यूपी में चार बार मंत्री रह चुके हैं इसके अलावा वह नेता प्रतीक्षित और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं 2019 में वह सांसद के लिए चुने गए थे और उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी. लेकिन अब ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि वह सांसद पद छोड़ने वाले हैं.

रामपुर से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब सांसद का पद छोड़ सकते हैं। तर्क है कि जब से वह सांसद बन लोकसभा पहुंचे है तब से संकट में घिरे हुए हैं।

शायद यही वजह है कि दसवीं बार विधायक बनने के बाद सपा नेता सांसद का पद छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी उनके परिवार की तरफ से कोई तस्वीर साफ नहीं की गई हैं। वह फिलहाल सीतापुर की जेल में बंद हैं।

87 मुकदमे दर्ज है

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आजम खां के खिलाफ 87 मुकदमे दर्ज हैं। 86 में उन्हें जमानत मिल गई हैं, एक में जमानत पर फैसला हाईकोर्ट में सुरक्षित है।

जेल में बंद सांसद आजम खां सांसद के पद से इस्तीफा देंगे या विधायकी छोड़ेंगे, उनके इस कदम पर सबकी निगाहें टिकीं हैं।


नियम के मुताबिक अब उन्हें एक पद छोड़ना पड़़ेगा। सियासी जानकारों की मानें तो वह सांसद का पद छोड़ सकते हैं, क्योंकि सांसद का कार्यकाल करीब दो साल बचा है,

26 फरवरी 2020 को आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम(फिलहाल स्वार से जीते विधायक) ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।