नहटौर - बलराम कुँवर सरस्वती विद्या मंदिर में आरम्भ हुई अंग्रेजी माध्यम की कक्षाये, कम शुल्क में मिलेगी उत्तम शिक्षा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 13, 2022

नहटौर - बलराम कुँवर सरस्वती विद्या मंदिर में आरम्भ हुई अंग्रेजी माध्यम की कक्षाये, कम शुल्क में मिलेगी उत्तम शिक्षा

वर्ष 1977 में स्थापित हुई विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के हजारो शिक्षण संस्थान देश भर में संचालित हो रहे है। विद्या भारती शिक्षा के सभी स्तरों प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। विद्या भारती से सम्बद्ध शिशुवाटिका स्तर से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के विद्यालय सदा से ही छात्रों को उत्तम शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान व संस्कारवान बनाने की दिशा में कार्य करते हुए विश्व स्तर पर अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके है। कुछ वर्षो पूर्व तक विद्या भारती के तत्वाधान में संचालित विद्यालयों में केवल हिंदी माध्यम से ही शिक्षा प्रदान की जा रही थी मगर अब बदलते समय के साथ इन विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य किया जा रहा है।    


नहटौर नगर में पैजनियाँ मार्ग स्थित बलराम कुँवर सरस्वती विद्या मंदिर की स्थापना 20 मई 1996 को देवेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल ने अपनी माता श्रीमती कस्तूरी देवी जी की प्रेरणा से की व वर्तमान में विद्यालय के संरक्षक देवेंद्र कुमार अग्रवाल,  प्रबंधक राजीव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन व पूरी प्रबंध समिति का पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहता है। इन्ही की प्रेरणा व सहयोग से विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं का प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रबंधक राजीव कुमार अग्रवाल व प्रबंधक कमेटी के द्वारा अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं के लिए एक नवीन भवन भी बनाया जाना प्रस्तावित है। 


कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बदलते परिवेश में विद्या भारती के तत्वाधान में संचालित शिक्षण संस्थाओ में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य किये जाने की जरूरत महसूस की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कृति का ज्ञान व संस्कार देना तो चाहते है मगर पढाई का माध्यम मात्र हिंदी होने का कारण वे अपने बच्चो दूसरे अंग्रेजी माध्यमों के शिक्षण संस्थानों में भेजने को मजबूर है। इसी कमी को दूर करते हुए अब विद्या भारती के विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य का प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बलराम कुँवर विद्या मंदिर में भी आगामी आगामी सत्र 2022-23 से नर्सरी से कक्षा 5 तक के लिए एक अलग विंग बनाकर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है और थोड़े ही समय में सैकड़ो छात्रों ने प्रवेश भी ले लिया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में कक्षा 6 से आगे भी अंग्रेजी माध्यम से ही शिक्षा देने का प्रावधान है और हमारे यहाँ ये सुविधा अंग्रेजी माध्यमों द्वारा लिए जा रहे शुल्क की तुलना में काफी कम शुल्क में दी जाएगी। 


उत्तम शिक्षा के साथ ही अनुशासनात्क ढंग से शिक्षा देने वाली संस्था विद्या भारती द्वारा बदलते समय के साथ शिक्षा देने के माध्यम  में किया गया ये एक सराहनीय प्रयास है। पाठको को बताना उचित होगा कि आज जब अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों द्वारा शुल्क के नाम पर अभिभावकों की जेब काटने की सुर्खियां मीडिया माध्यमों में छाई रहती है ऐसे में विद्या भारती संस्थानों द्वारा अंग्रेजी माध्यम से उत्तम शिक्षा शिक्षा उपलब्ध कराये जाने का ये निर्णय अवश्य ही अभिभावकों को राहत देगा। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या