नजीबाबाद - प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुए देवर भाभी ने की आत्महत्या, बेहोशी की हालत में फ्लाईओवर के नीचे पड़े मिले - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 19, 2024

नजीबाबाद - प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुए देवर भाभी ने की आत्महत्या, बेहोशी की हालत में फ्लाईओवर के नीचे पड़े मिले

www.newsindia17.com

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक रिश्ते में देवर भाभी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया गया कि प्रेमी युगल लगभग डेढ़ माह पूर्व घर से फरार हो गए थे।


आज बुधवार की शाम नजीबाबाद के गढ़मलपुर फ्लाई ओवर के नीचे एक युवक व महिला बेहोशी के हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों की जिला चिकित्सालय पहुँचने से पूर्व ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बताया गया कि डेविड के तहेरे भाई अनिल कुमार ने वर्ष 2017 में राखी से प्रेम विवाह किया था। अब डेविड आयु 23 वर्ष का अपने अनिल कुमार की पत्नी राखी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।  इसी प्रेम प्रसंग के चलते डेविड लगभग डेढ़ माह पूर्व अपनी भाभी राखी को लेकर भाग गया था। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं था। आज दोनों गढ़मलपुर फ्लाइओवर के नीचे बेहोशी के हालत में पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या