हसनपुर/अमरोहा - खाली प्लॉट में पड़ा मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 19, 2024

हसनपुर/अमरोहा - खाली प्लॉट में पड़ा मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त


www.newsindia17.com

आज बुधवार की शाम हसनपुर के मोहल्ला गोकुल धाम में एक खाली प्लाट में बुजुर्ग महिला का अधजला शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार की शाम नगर की गोकुल धाम कॉलोनी में कुछ लोगो ने खाली प्लॉट में एक महिला का अधजला शव पड़ा देखा। शव मिलने का पता लगते ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। बुजुर्ग महिला की आयु 55 से 60 वर्ष के बीच मानी जा रही है। महिला के पैर, बायीं बाजू व पेट जला हुआ है। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद साहव को खाली प्लाट में कूड़े के पास  फेंका गया है।


सीओ हसनपुर दीप पंत ने बताया कि अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या