संभल - कब्रिस्तान में कराये जा रहे निर्माण को लेकर आमने सामने आये दो पक्ष, पुलिस ने निर्माण रुकवाया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 05, 2024

संभल - कब्रिस्तान में कराये जा रहे निर्माण को लेकर आमने सामने आये दो पक्ष, पुलिस ने निर्माण रुकवाया

www.newsindia17.com

आज सोमवार को जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा बिना अनुमति निर्माण कराये जाने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरी में स्थित कब्रिस्तान में आज सोमवार की सुबह एक समुदाय के लोगो द्वारा ईंटो से नींव भरकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। निर्माण कार्य होने की सूचना पर दूसरे समुदाय के दर्जनों लोग मौके पर पहुँच गए और धार्मिक स्थल का निर्माण कराये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। निर्माण कार्य को लेकर हुई कहासुनी के चलते कुछ ही देर में दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यथा स्थिति बनाये रखने की अपील करते हुए तुरंत ही निर्माण कार्य को रूकवा दिया। पुलिस ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद निर्माण करा रहे समुदाय ने नींव में लगाई गयी ईंटे निकालकर दुसरे स्थान पर रखवा दिया।


दूसरी ओर निर्माण कराने वाले समुदाय के लोगो का कहना है कि बारिश में कब्रिस्तान में पानी भर जाता है। इसके चलते जनाजे की नमाज पढ़ने में दिक्कत होती है। इसी के चलते जनाजे की नमाज पढ़ने वाले स्थान पर मिटटी डलवाने के बाद नींव भरवाई जा रही थी। इस मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि कब्रिस्तान में धार्मिक स्थल के निर्माण हेतु नींव खोदकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या