नहटौर पुलिस ने आज सोमवार को थाना क्षेत्र के गाँव में संत रविदास की मूर्ति खंडित करने के मामले में वाँछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत दिनों थाना क्षेत्र के ग्राम अमरबाद मिलक में एक दबंग युवक ने मंदिर में स्थापित संत रविदास की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इस मामले में गांव में हुई पंचायत के दौरान आरोपी युवक गाली गलौज करने के बाद मौके से फरार हो गया था। बाद में थाने पहुंचे दर्जनों ने ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाँव अमराबाद मिलक में मूर्ति खंडित किये जाने के मामले में शिकायतकर्ता ग्रामीण सचिन कुमार पुत्र इन्द्रराज सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
आज सोमवार को पुलिस ने उक्त मामले में वाँछित आरोपी चमन पुत्र स्व0 कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रशिक्षु शेखर कुमार, हेड कांस्टेबल रविशंकर व कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |