मुरादाबाद - चोरी के शक मे पुलिस ने युवती व उसके परिजनो को पीटा, एसएसपी कार्यालय पहुँची पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 17, 2025

मुरादाबाद - चोरी के शक मे पुलिस ने युवती व उसके परिजनो को पीटा, एसएसपी कार्यालय पहुँची पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पुलिस द्वारा एक बाप बेटी को घर से उठाकर थाने मे ले जाकर पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस द्वारा की गयी पिटाई के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवती व उसके परिजनो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस ने मारपीट किये जाने के आरोपो से इंकार किया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि महानगर के गलशहीद थाना क्षेत्र के पक्की सराय निवासी सोनी नाम की एक महिला के यहाँ गुरुवार की रात चोरी हुई थी। इस मामले की जांच पड़ताल के दौरान ही पुलिस पक्की सराय के निवासी दिलशाद के घर पहुंची थी। दिलशाद की छोटी बेटी रुकैय्या ने बताया कि वे गरीब लोग है और उनके घर पर दरवाजा भी नही लगा है। उसके पिता और माँ दरवाजे पर ही चारपाई डालकर सोते है जबकि चारो बहने व अन्य परिजन अंदर सोते है। आज सुबह लगभग 7 बजे उनके घर पहुंची पुलिस ने दिलशाद को पकड़ लिया और घर की तलाशी ली। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान परिवार के सभी सदस्यो के साथ मारपीट की। इसके कुछ देर बाद पुलिस फिर से आयी और उसकी बहन फौजिया को पकड़कर अपने साथ ले गयी। आरोप है कि पुलिसकर्मियो ने उसकी भाभी को भी ले जाना चाहा मगर गर्भवती होने के कारण छोड़ दिया। थाने ले जाकर पुलिसकर्मियो ने दिलशाद व फौजिया की जमकर पिटाई की। जिला अस्पताल मे भर्ती फौजिया का कहना है कि उसे महिला पुलिसकर्मियो व उसके पिता को पुरुष पुलिसकर्मियो ने बेरहमी से पीटा है। इस पिटाई के कारण उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने ही उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोप है कि पूर्व मे भी पुलिस उसके एक भाई को झूठे आरोप मे जेल भेज चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र मे कही भी चोरी की घटना होने पर पुलिस उनसे ही पूछताछ करती है।


उक्त मामले मे सीओ आशीष सिंह का कहना है कि मामले को गलत तरीके से बयान किया जा रहा है। चोरी की घटना के मामले मे संदिग्धो को पूछ्ताछ के लिए थाने बुलाया गया था। सीओ ने किसी भी प्रकार की मारपीट किये जाने से इंकार किया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या