अमरोहा मे आयोजित किये गए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम मे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगा है। इस मामले मे नगर पालिका अध्यक्षा, वार्ड सभासदो व अन्य भाजपा नेताओ ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।
पाठको को बताना उचित होगा कि कल गुरुवार को अमरोहा के मिनी स्टेडियम प्रांगण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस आयोजन मे 120 हिन्दू व 71 मुस्लिम जोड़ो की शादी कराई गयी थी। कार्यक्रम में नौगांवा के चार हिंदू व एक मुस्लिम, नगर पालिका अमरोहा के 23 हिंदू व 26 मुस्लिम तथा ब्लॉक अमरोहा के 93 हिंदू व 44 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई थी। इस दौरान एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो भी मौजूद रहे थे।
उक्त कार्यक्रम मे भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्षा शशि जैन, वार्ड सभासदो व अन्य भाजपा नेताओ ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र मे कहा गया है कि इस कार्यक्रम मे तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिली है। नवविवाहित जोड़ो ने भी धांधली का आरोप लगाया है और शादी की रस्मो में अनियमितता की बात कही है। कई नवविवाहित जोड़ो का कहना है कि इनके फेरे भी पूरे नही किये गए और कार्क्रम मे आये लोगो को खाना भी नही मिल सका।
नगर पालिका अध्यक्षा शशि जैन ने कहा कि इस प्रकार की अव्यवस्था शर्मनाक है और सरकार के अधिकारियो के कर्तव्य निर्वहन पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ो के साथ किये जा रहे इस व्यवहार को बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे व्याप्त रही अव्यवस्थाओ ने शासन व प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवालिया निशान लगा दिए है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |