बिजनौर - 8 माह की गर्भवती महिला ने 5 वर्षीय बेटी की हत्या कर की आत्महत्या, फंदे पर लटक मिले दोनो के शव - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 18, 2025

बिजनौर - 8 माह की गर्भवती महिला ने 5 वर्षीय बेटी की हत्या कर की आत्महत्या, फंदे पर लटक मिले दोनो के शव

www.newsindia17.com

बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र मे आज शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला व उसकी 5 वर्षीय पुत्री का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिए। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपनी पुत्री को फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फंदे पर झूल गयी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव गजरौला शिव निवासी अश्वनी अपनी पत्नी निधि आयु 27 वर्ष, पुत्री भव्या आयु 5 वर्ष व माँ शशि के साथ रहता है। अश्वनी की शादी वर्ष 2018 मे निधि के साथ हुई थी। इस समय निधि 8 माह की गर्भवती थी। इसी मकान के दुसरे भाग मे अश्वनी का बड़ा भाई अनुराग अपनी पत्नी सारिका व 3 बच्चो के साथ रहता है। आज शनिवार की सुबह अश्वनी अपनी माँ को साथ लेकर किसी काम से बैंक गया था। करीब 11 बजे वापस आने पर उसने देखा कि घर का गेट बंद था और उस पर अंदर से ताला लगा हुआ था। अश्वनी ने छत के रास्ते घर मे जाकर देखा तो निधि व भव्या के शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। अश्वनी दोनो को फंदे से उतारकर तुरंत ही अस्पताल ले गया। जहाँ चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। घटना की सूचना पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और फोरेंसिक टीम गांव पहुुंची और पड़ताल की।


एसपी सिटी संजीव वाजपेई के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय निधि और उसकी बेटी घर में अकेली थी। परिजनों के अनुसार, निधि लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणो का पता लगाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या