नौंगावा सादात/जिला अमरोहा - पड़ोसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, मुख्य आरोपी समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 20, 2025

नौंगावा सादात/जिला अमरोहा - पड़ोसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, मुख्य आरोपी समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा के नौगावा सादात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक युवक ने शादी का झांसा देकर मौहल्ले की ही नाबालिग लड़की के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि घटना की अश्लील वीडियो बनाकर भी वायरल कर दी। आरोप है कि युवक के साथ ही उसके बहनोई ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस सबके चलते पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गयी। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता द्वारा एएसपी से की गयी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिवार के 5 अन्य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने एएसपी से की गयी शिकायत मे बताया कि उसकी आयु 16 वर्ष है व उसका परिवार बीड़ी बनाकर भरण पोषण करता है। पीड़िता ने बताया कि उसके ही मौहल्ले का निवासी दिलशाद नाम का युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि दिलशाद के बहनोई शादिक व भाई युसूफ ने भी वीडियो वायरल करने की धमी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सबके चलते उसके पेट मे लगातार दर्द रहने लगा। शिकायत करने पर डॉक्टर को दिखाया गया और अल्ट्रासॉउन्ड किये जाने पर उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि गत 14 जनवरी की शाम आरोपी उसके घर मे घुस आये और मारपीट करते हुए जबरन गर्भपात करने हेतु दवा खिलाने का प्रयास किया। आरोपियो ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर कूटरचित निकाहनामे पर भी उसके हस्ताक्षर करा लिए।  पीड़िता की माँ ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने पर की थी मगर कोई सुनवाई नही होने पर अब एएसपी से न्याय को गुहार लगाई है।


इस मामले मे एएसपी राजीव कुमार के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलशाद समेत 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियो पर दुष्कर्म, नाबालिग से छेड़छाड़, जबरन गर्भपात कराने का प्रयास और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के आरोप लगे है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जाँच कराई गयी है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा।

free counter
अभी तक पाठक संख्या