मुरादाबाद पुलिस ने हिन्दू किशोरी को अगवा करने वाले दूसरे सम्प्रदाय के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अगवा की गयी किशोरी को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की है।
पाठको को बताना उचित होगा कि महानगर के सोनकपुर क्षेत्र की निवासी कक्षा 10 की छात्रा गत 11 फरवरी की सुबह घर से स्कूल जाने को निकली थी मगर वापस नही आयी थी। किशोरी के परिजनो ने उसे सभी संभावित स्थानो पर तलाश किया था मगर कुछ पता नही लग सका था। किशोरी के पिता ने इस मामले मे 3 दिन पूर्व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को किशाेरी के पिता ने सीओ बिलारी को भी इस मामले मे एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमे गांव निवासी दुसरे सम्प्रदाय के युवक दिलशाद पुत्र कय्यूम पर किशोरी का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि युवक स्कूल आने जाने के दौरान भी किशोरी को परेशान करता था। मामला दो संप्रदाय के बीच का होने के चलते हिन्दू संगठन भी सामने आ गए थे और थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दिलशाद की गिरफ्तारी की मांग की थी।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने 4 पुलिस टीमो का गठन किया था। आज रविवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी दिलशाद को थाना सोनकपुर क्षेत्र के गाँव बरखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अगवा की गयी किशोरी को भी हिरासत मे ले लिया और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस आरोपी दिलशाद के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
