चंदौसी/जिला संभल - ट्रक चालक की पत्नी को भगा ले जाने के बदले मिली निर्मम मौत, युवक की सरेआम हत्या से मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 15, 2026

चंदौसी/जिला संभल - ट्रक चालक की पत्नी को भगा ले जाने के बदले मिली निर्मम मौत, युवक की सरेआम हत्या से मचा हड़कंप

newsindia17.com/uttar-pradesh/sambhal-chandausi-youth-murder-extramarital-affair-rivalry

जिला सम्भल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से अवैध सम्बन्धो के चलते एक युवक की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ आज सोमवार की शाम लोहे की रॉड से वार कर राजेश नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस जघन्य हत्याकांड को सरेआम बदायूं रोड स्थित आईटीआई के पास अंजाम दिया गया। दिन  दहाड़े हुई इस हत्या के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरु कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बदायूँ चुंगी क्षेत्र का निवासी राजेश प्रजापति आयु 35 वर्ष स्थानीय शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। राजेश के परिवार मे उसकी पत्नी फूलवती आयु 33 वर्ष व 3 बच्चे है। पुलिस को दी गयी तहरीर मे मृतक राजेश के छोटे भाई सुरेश ने बताया कि इस हत्याकांड की पटकथा लगभग 1 वर्ष पूर्व ही लिखी जा चुकी थी। बताया गया कि करीब 1 वर्ष पूर्व राजेश अपने ही मोहल्ले के निवासी ट्रक चालक तोताराम की पत्नी ममता आयु 37 वर्ष को लेकर फरार हो गया था। इसके कुछ समय बाद वह वापस आया था और ममता को बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित के किराये के मकान मे रख लिया था। इस घटना के बाद से ही तोताराम पत्नी को भगा ले जाने वाले राजेश के साथ रंजिश पाले बैठा था।


सुरेश के अनुसार आज सोमवार शाम राजेश अपनी कैंटीन पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई। कॉल आने के बाद राजेश अपनी बाइक लेकर भेंतरी फाटक की ओर चला गया था। आरोप है कि आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तोताराम पहले से घात लगाए बैठा था। वहां दोनों का आमना-सामना होते ही तीखी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आए तोताराम ने लोहे की रॉड से राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले मे राजेश के सिर से भारी मात्रा में खून बह गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चंदौसी संत कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।


अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह और सीओ चंदौसी विवेक जावला भी घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया, युवक के सिर में गहरी चोट लगी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।


कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों की रंजिश का है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी तोताराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या