शिवाला कलां/जिला बिजनौर - प्रेमी युगल ने रामगंगा पोषक नहर मे लगाई छलाँग, ग्रामीणो ने युवती को बचाया, प्रेमी की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 16, 2026

शिवाला कलां/जिला बिजनौर - प्रेमी युगल ने रामगंगा पोषक नहर मे लगाई छलाँग, ग्रामीणो ने युवती को बचाया, प्रेमी की तलाश जारी

newsindia17.com/uttar-pradesh/bijnor-shivala-kala-lovers-jumped-into-ramganga-canal-woman-saved-boyfriend-missing/
पूर्णतया एआई जनरेटेड सांकेतिक चित्र 
जिला बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ आज मंगलवार की शाम एक प्रेमी युगल ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की सूझबूझ से युवती को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन युवक तेज बहाव में बह गया। लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

यह पूरी घटना शिवाला कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मंझौला बिल्लोच के पास स्थित रामगंगा पोषक नहर की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रेमी युगल (युवक व युवती) मंझौला बिल्लोच के पास नहर पर पहुंचे और अचानक ही दोनों ने एक साथ पानी में छलांग लगा दी। दोनों को नहर में कूदता देख वहां मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत शोर मचाया। कुछ साहसी स्थानीय लोग और गोताखोर तत्काल नहर में कूदे और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, युवक का पानी में कहीं सुराग नहीं लग सका और लापता हो गया।

प्राथमिक जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बचाई गई युवती मंझौला बिल्लौच गांव की ही निवासी  है। वहीं नहर में लापता हुआ युवक मुरादाबाद जनपद का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में नजदीकी रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारी होने के कारण दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि परिजनों द्वारा रिश्ते को मंजूरी न मिलने या किसी अन्य सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह और शिवाला कलां थाना प्रभारी भारी पुलिस बल और पीएसी के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार शाम करीब 4 बजे शिवाला कलां क्षेत्र के अंतर्गत पोषक नहर में एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। युवती को सकुशल बचा लिया गया है, जबकि लापता युवक की तलाश के लिए जाल डाले गए हैं और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाई गई युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों और युवक के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। युवक के मुरादाबाद निवासी परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
conter12
अभी तक पाठक संख्या