जिला बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र मे प्रतिबंधित पशुओ का मांस बेचे जाने का कारोबार थमता नजर नही आ रहा है। कल रविवार की रात क्षेत्र के एक गाँव से गौवंशीय पशुओ की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इसके बाद से क्षेत्र मे आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव रहमा के जंगल मे स्थित एक कुँए व खेत मे गौवंशीय पशुओ के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिलने पर कल रविवार की देर रात बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोहित चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि रहमा गांव के जंगल मे स्थित आबिद मलिक पुत्र शौकत के खेत मे और वैसर अली के कुँए मे गौवंशीय पशुओ के अवशेष पड़े हुए है। मामले की जानकारी होने पर कुंवरगांव व बिनावर दोनो थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरिक्षण किया। यहाँ दोनों थानों की पुलिस टीम के बीच घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद की स्थिति बन गयी। बाद मे थानाध्यक्ष बिनावर ने अपने थाने मे मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदिग्धो को भी हिरासत मे लिया लेकिन अभी असली आरोपियो तक नही पहुंच सकी है।
खेद का विषय है कि थाना क्षेत्र मे खुलेआम हो रही प्रतिबंधित पशुओ की हत्या व उनके मांस के कारोबार की पुलिस को भनक भी नही लगी। अब मामला प्रकाश मे आने के बाद भी पुलिस कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर जांच किये जाने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष बिनावर अशोक कम्बोज का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर बजरंग दल पदाधिकारियो ने पुलिस की मिलीभगत के चलते ही क्षेत्र मे प्रतिबंधित पशुओ का वध कर मांस का कारोबार किये जाने का आरोप लगाया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |