अफजलगढ़ थाना क्षेत्र मे एक महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों मे हुई मौत के मामले मे शव को तीन महीने बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। ये कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गयी है। इस मामले मे महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
मृतका के पिता साईद अंसारी द्वारा की गयी शिकायत मे बताया गया था कि उनकी पुत्री का निकाह वर्ष 2013 मे नाजिम, निवासी ग्राम नाबका, थाना क्षेत्र अफजलगढ़ के साथ हुआ था। आरोप था कि ससुराल वाले उनकी पुत्री को लगातार परेशान करते थे और कई दिनों तक खाना भी नही देते थे। इसी के चलते वह बीमार हो गयी थी। आरोप है कि बीमारी के दौरान ही ससुराल वालो ने उनकी बेटी को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। साईद अंसारी अपनी पुत्री के लिए इंसाफ की मांग करते हुए पिछले तीन माह से लगातार अधिकारियो के कार्यालय के भटक रहे थे।
जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिए जाने पर आज साईद अंसारी की पुत्री के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। कब्र से शव निकाले जाने के दौरान तहसीलदार कपिल कुमार व थानाध्यक्ष अफजलगढ़ सुमित राठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शव को कब्र से निकाले जाने की वीडियोग्राफी भी कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |