इंटरनेट डेस्क। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इन राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने के कारण तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इन राज्यों में आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। हालांकि कमजोर मानसून के कारण दक्षिण बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका है।
कल से 22 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
इस बार अल नीनो के प्रभाव से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
राजस्थान के 23 जिलों के लिए है अलर्ट
राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान से लोग प्रभावित हुए हैं। चूरू में 29 मिलीमीटर और सीकर में 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही बदाल झाए हुए हैं।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें