Delhi Assembly Elections: केजरीवाल और सिसोदिया को मिली हार, आप को लगा बड़ा झटका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 08, 2025

Delhi Assembly Elections: केजरीवाल और सिसोदिया को मिली हार, आप को लगा बड़ा झटका

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती नजर आ रही हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती हुई दिख रही है।

वहीं आप के खाते में 22 सीटें आती नजर आ रही है। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मौजूदा सीएम आतिशी को जीत मिली है। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने शिकस्त दी है। वहीं जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया को चुनाव में हार मिली है।

वहीं कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को चुनाव जीत दर्ज करने में सफलता मिली है। दूसरी ओर कांग्रेस का चुनाव में खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा को इस चुनाव में लम्बे समय बार जीत मिली है।

PC:hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें