Delhi Assembly Elections: दिल्ली में किसका होगा राज, आज होगा तय? इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी हुई है दांव पर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 08, 2025

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में किसका होगा राज, आज होगा तय? इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी हुई है दांव पर

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज घोषित होगा। 70 विधानसभा सीटों के लिए आज 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। मतगणना आठ बजे से शुरू होने वाली है। इस चुनाव में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा, संदीप दीक्षित, मनीष सिसोदिया, आतिशी, रमेश विधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता, देवेंद्र यादव और गोपाल राय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

यहां पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। आम आदमी पार्टी सत्ता अपने पास बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस एक फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनावी मैदान में है। दोनों ही पार्टियों को लम्बे समय से दिल्ली की सत्ता नहीं मिली है। भाजपा को यहां पर 27 साल से सत्ता नहीं मिली है। दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस भी सत्ता में वापसी पर के लिए उत्सुक है।

आपको बात दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार 60.54 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इस बार मतदान प्रतिशत घटा है। पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की पूरी तैयारी है।

एक्जिट पोल में बताया गया है आप का पलड़ा भारी
सभी राजनीतिक दल चुनाव में अपनी जीत का दांवा कर रहे हैं। एक्जिट पोल में भाजपा का आप के मुकाबले पलड़ा भारी बताया जा रहा है। अब समय ही बताएगा कि दिल्ली में पांच साल के लिए किस पार्टी का राज रहेगा।

PC:lokmatnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें