मेरठ/उत्तर प्रदेश - अवैध सम्बन्धो का विरोध व शराब के पैग बनाने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 28, 2025

मेरठ/उत्तर प्रदेश - अवैध सम्बन्धो का विरोध व शराब के पैग बनाने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com
पीड़िता परवीन उर्फ़ मुस्कान 
जिला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने पुलिस को घटना की वीडियो व लिखित तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला के साथ भी अवैध सम्बन्ध है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

आज बुधवार को थाने पहुंची परवीन उर्फ़ मुस्कान निवासी न्यू इस्लामनगर ने पुलिस को एक तहरीर दी। इस तहरीर में बताया गया है कि मुस्कान का निकाह लगभग 4 वर्ष पूर्व शावेज निवासी तारापुरी के साथ हुआ था। आरोप है कि शावेज शराब पीने का आदि है। वह रात को घर में बैठकर शराब पीता है और मुस्कान से पैग बनवाता है और मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शावेज के एक अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध भी है। कुछ दिन पूर्व मुस्कान ने अपने पति को उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया था। इस हरकत का विरोध किये जाने पर शावेज ने मुस्कान को बेरहमी से पीटा था। इस मामले की शिकायत करने पहुँची गर्भवती मुस्कान की महिला व उसके भाई ने भी पिटाई की थी।

आज बुधवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर के साथ ही घटना की वीडियो भी दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी पति व अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
conter12
अभी तक पाठक संख्या