नगीना देहात/जिला बिजनौर - पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे, नकदी, सोने चाँदी के जेवर व बाइक बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 19, 2026

नगीना देहात/जिला बिजनौर - पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे, नकदी, सोने चाँदी के जेवर व बाइक बरामद

https://newsindia17.com/nagina-dehat-bijnor-police-encounter-3-accused-arrested-illegal-pistols-cash-gold-silver-jewellery-bike

जिला बिजनौर की नगीना देहात पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद 3 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे दो बदमाश गोली लगने पर घायल हुए है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से दो तमंचे, करीब 97 हजार की नकदी, लगभग 6 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण व वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायलवस्था मे गिरफ्तार किये गए आरोपियो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना देहात पुलिस कल मंगलवार की रात नीला डैम के पास ग्राम सैफुद्दीन नगर टांडा माईदास क्षेत्र मे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते देख पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया। इस पर युवको ने बाइक छोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गयी जबाबी फायरिंग मे दो युवक बदमाश पैर मे गोली लगने पर घायल होकर गिर गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घायल हुए बदमाशो व उनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा घायलवस्था मे गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान दानिश पुत्र मोहम्मद उमर व  नौशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद के रूप मे हुई। इनके साथ ही गिरफ्तार किये गए तीसरे बदमाश का नाम रमशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद बताया गया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल होने स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राम कोटकादर, टांडा माइदास, शिवालाकलां और करीब डेढ़ माह पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर में हुई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


पुलिस के अनुसार गत  14 अगस्त को ग्राम मंशा निवासी शकीला पत्नी महबूब ने नगीना देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके बेटे फहीम को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी को लेकर की जा रही जाँच के दौरान उक्त तीनो शातिर बदमाश गिरफ्त मे आ गए।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दानिश और नौशाद थाना हल्दौर के हिस्ट्रीशीटर हैं। दानिश के खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 मुकदमे, नौशाद के खिलाफ 17 और रमशाद के खिलाफ करीब 41 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, अन्य साथियों और संभावित अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या