नूरपुर/जिला बिजनौर - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे एक शातिर गौकश गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस तलाश मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 19, 2026

नूरपुर/जिला बिजनौर - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे एक शातिर गौकश गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस तलाश मे जुटी

noorpur-bijnor-police-muthbhed-me-ek-shatir-gokash-giraftar-dusra-farar-talash-me-juti-police
चित्र मे दिखाई गयी बाइक व हथियार एआई जनरेटेड है। 
कल मंगलवार की देर रात गौवध की सूचना पर कार्रवाई करने गोहावर के जंगल मे पहुंची नूरपुर पुलिस की  दो संदिग्ध आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात नूरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक अपाचे मोटरसाइकिल से गौहावर के जंगल की ओर जा रहे हैं। इन युवको का इरादा आवारा गौवंशीय पशुओ को पकड़ने का है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

बताया गया है कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान शाहबाज उर्फ गुल्लू पुत्र मुर्तजा निवासी गांवड़ी पनियाला, थाना नूरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ के दौरान शाहबाज का साथी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में आसपास के इलाके में कांबिंग की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी मगर सफलता नही मिल सकी।

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने आवारा गौवंशीय पशुओं को पकड़ने और उनके वध से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर आवारा गौवंशीय पशुओं को पकड़ता और उनका वध कर मांस बेच दिया जाता था। वध के बाद अवशेषों को जंगल में फेंकने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से पशु वध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।

उक्त मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में नूरपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में बरामद सामान और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
free counter
अभी तक पाठक संख्या