उत्तर प्रदेश के मेरठ मे एक वर्ष पूर्व उधार दिए गए रूपये वापस माँगने पर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने गोली लगने पर घायल हुए युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी नदीम ने एक वर्ष पूर्व इमरान निवासी लोहियानगर को 5 लाख रूपये उधार दिए थे। अब नदीम अपने पैसे वापस मांग रहा था और इमरान उसे टरका रहा था। कल शुक्रवार की देर रात भी नदीम ने इमरान को पैसा वापस करने के लिए फोन किया था। इमरान ने नदीम को ब्रह्मपुरी सेक्टर 3 निवासी अपने दोस्त साजिद के पास भेज दिया था। नदीम साजिद के पास पहुँचा और पैसो की मांग की। इस पर साजिद और उसके साथी कैफ ने उस पर गोली चला दी। ये गोली नदीम के पैर मे लगी और आरपार हो गयी।
स्थानीय निवासियो द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने घायल नदीम को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। जहाँ से उसे मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरो की मदद से आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |