बिजनौर/उत्तर प्रदेश - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे लूट के आरोपी को लगी गोली, आरोपी के कब्जे से तमंचा व लूटी गयी बाइक हुई बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 17, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे लूट के आरोपी को लगी गोली, आरोपी के कब्जे से तमंचा व लूटी गयी बाइक हुई बरामद

https://newsindia17.com/bijnor-uttar-pradesh-police-muthbhed-loot-ke-aaropi-ko-lagi-goli-tamcha-looti-bike-baramad

आज सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस ने लूट के एक आरोपी को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। घायलवस्था मे गिरफ्तार किये गए आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किये है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गत 12 व 13 अगस्त की रात हुई लूट की घटना मे शामिल एक संदिग्ध बाइक द्वारा चाँदपुर से बिजनौर की ओर आ रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र मे सघन जाँच अभियान शुरू कर दिया था। इसी चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को देख पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली आरोपी के पैर मे जा लगी और घायल होकर गिर गया।


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घायल हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा की गयी जाँच के दौरान घायल आरोपी  की पहचान देव पुत्र सतीश, निवासी गाँव रेहड़वा, थाना क्षेत्र कोतवाली नगर, बिजनौर के रूप मे हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की रात उसने अपने साथियों के साथ ग्राम गंज और शाहपुर के बीच नहर के पास एक बाइक सवार से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने आरोपी कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। इसके अलावा मोटरसाइकिल संख्या UP20BY3398 भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार गत 5 अगस्त को नूरपुर रोड पर विवेक कॉलेज के पास  हर्षित नामक युवक पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर भी आरोपी से पूछताछ की गई है। पूछताछ में आरोपी ने इस वारदात में भी शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि इस वारदात के दौरान उसके साथ पृथ्वी पुत्र वरुण और एक अन्य युवक भी शामिल था।


सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या