इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों लोगों को बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लोगों को अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान सहित 14 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में अगले 10 घंटे बहुत भारी साबित हो सकते हैं।
मौसम विभाग ने इन राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ राज्यों में आज ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।
हालांकि आज से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। आज और कल कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जातई है। आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
PC: hindi.downtoearth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें