Rajasthan: शिक्षक की रिश्वत देने की कोशिश को लेकर मदन दिलावर ने बोल दी है ये बड़ी बात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 09, 2025

Rajasthan: शिक्षक की रिश्वत देने की कोशिश को लेकर मदन दिलावर ने बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में रिश्वत से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने के प्रयास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पीसी के दौरान रिश्वत देने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, बांसवाड़ा जिले के गुड़ा सरकारी स्कूल के टीचर चंद्रकांत वैष्णव पर जनसुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र देकर आरएससीईआरटी के पाठ्यक्रम में उसकी पुस्तक शामिल करने की मांग करने का आरोप लगा है। जनसुनवाई के दौरान आरोपी टीचर ने मंत्री दिलावर की टेबल पर 5 हजार रुपए रख दिए। इस संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मैंने उसका पत्र ले लिया। इसके बाद मेरे फोटोग्राफर ने जानकारी दी कि टेबल पर कुछ कागज है, जिसमें 5000 रुपए मिले। मैंने पुलिस को बुलाकर कागज और पैसे का लिफाफा पुलिस को दे दिया है। उन्होंने फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें